चंदौली में संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान शुरू:विधानसभा चुनाव से पहले डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की
चंदौली जिले में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में इस संबंध में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम चंद्रमोहन गर्ग तथा एसपी आकाश पटेल ने की। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदान केंद्रों की पहचान करने की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों का चयन पारदर्शिता से किया जाए, ताकि मतदान के दौरान अव्यवस्था न हो। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का ईमानदारी से पालन करने को कहा गया। जिला प्रशासन ने आगामी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)