झांसी सांसद बोले-NHAI टोल पूरा ले रहा, सड़कें खराब:दिशा की बैठक में कहा-CM पोर्टल पर इलाज के लिए आवेदन करने वालों को साइबर फ्रॉड भेज रहे QR

Nov 13, 2026 - 21:09
0
झांसी सांसद बोले-NHAI टोल पूरा ले रहा, सड़कें खराब:दिशा की बैठक में कहा-CM पोर्टल पर इलाज के लिए आवेदन करने वालों को साइबर फ्रॉड भेज रहे QR
झांसी में शुक्रवार को हुई दिशा की बैठक के दौरान भाजपा सांसद अनुराग शर्मा ने सनसनीखेज मामला अधिकारियों के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज के लिए सरकारी मदद दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इलाज के लिए प्रस्ताव भेजे जाने के बाद मरीजों के मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजा जा रहा है। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा ने कई मुद्दे जिले के आला अधिकारियों के सामने रखे। उन्होंने अधिकारियों के सामने चिंता जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से सीएम पोर्टल पर मरीजों के इलाज के लिए प्रस्ताव भेजे जाते हैं। इसके बाद संबंधित मरीजों के मोबाइल पर क्यूआर कोड पहुंच रहा है। इसके जरिए 10 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। मरीजों से कहा जाता है कि यह रकम भेजने पर इलाज की सहायता राशि मिल जाएगी। सांसद ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मदद के नाम पर ठगी का नया तरीका दरअसल, जरूरतमंद मरीज और उनके परिजन इलाज के खर्च के लिए आर्थिक सहायता की उम्मीद में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर आवेदन कराते हैं। ऐसे में जब उनके मोबाइल पर सरकारी मदद मिलने का भरोसा दिलाकर रकम मांगी जाती है तो वे आसानी से जालसाजों के झांसे में आ सकते हैं। क्यूआर कोड भेजकर रकम मांगने का यह मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि इसमें इलाज के लिए मदद मांगने वाले लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है। 74 एजेंडा बिंदुओं पर हुई समीक्षा सांसद अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में हुई दिशा बैठक में 74 एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी और उनके लक्ष्य जनप्रतिनिधियों के साथ साझा करने के निर्देश दिए। कहा कि योजनाओं में आ रही समस्याओं को शासन स्तर पर दूर कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखें। उन्होंने स्वीकृत निर्माण कार्यों को दिसंबर तक शुरू कराने के भी निर्देश दिए। पीएम आवास की सूची सार्वजनिक हो बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने को कहा गया। शहरी आवास योजना के 19,547 लंबित आवेदनों की जांच के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। वहीं, करारी में झांसी विकास प्राधिकरण के 736 तैयार आवासों का जल्द आवंटन कराने को कहा। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को मिले इलाज की जानकारी सांसद ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बंगरा ब्लॉक के मऊरानीपुर क्षेत्र में ट्रामा सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों में उपलब्ध इलाज की जानकारी मरीजों और तीमारदारों को देने तथा चिकित्सकों को जन औषधि केंद्र की दवाएं लिखने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। अधिकारी बोले-खोदी सड़कें चमका दीं जल जीवन मिशन के तहत 10 में से सात परियोजनाएं पूरी होने और शेष तीन का काम लंबित रहने पर नाराजगी जताई। योजना में खोदी गई 1,604 किलोमीटर सड़कों में से 1,537 किलोमीटर सड़क की मरम्मत होने की जानकारी दी गई। सांसद ने शेष सड़कें जल्द दुरुस्त कराने और मरम्मत के दावों का सत्यापन कराने के लिए सूची मांगी। खराब हाइवे पर भी टोल वसूल रहा NHAI झांसी-कानपुर हाईवे की बदहाली पर एनएचएआई के अधिकारियों को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जब पूरा टोल लिया जा रहा है तो सड़क सही क्यों नहीं हैं। बिजली विभाग में अवर अभियंता मनोज यादव के खिलाफ जनप्रतिनिधियों की ओर से की गई दुर्व्यवहार की शिकायत पर भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, विधायक जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, नगर आयुक्त ए. सूदन, एडीएम संजय चावला, सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User