प्रयागराज में विधानसभा चुनाव-2027 के लिए नई वोटर लिस्ट जारी:जिले की 12 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 39,28,598 मतदाता

Nov 17, 2026 - 11:38
0
प्रयागराज में विधानसभा चुनाव-2027 के लिए नई वोटर लिस्ट जारी:जिले की 12 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 39,28,598 मतदाता
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 17 नवंबर को प्रयागराज जिले की नई वोटर लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिले की सभी 12 विधानसभा क्षेत्र में 39,28,598 मतदाता हैं। कुछ महीने पहले संपन्न हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद तैयार की गई इस मतदाता सूची के जारी की गई है। जिला प्रशासन ने इसे जिले के सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध करा दिया है, ताकि आम नागरिक वहां पहुंचकर सूची का सुगमता से अवलोकन कर सकें। जारी की गई नई वोटर लिस्ट के अनुसार, प्रयागराज की सभी विधानसभा सीटों को मिलाकर कुल 39,28,598 मतदाता हैं। इसमें 21,46,070 पुरुष, 17,82,231 महिला और 297 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभावार स्थिति पर नजर डालें तो फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में 3,19,068, सोरांव में 3,35,607, फूलपुर में 3,44,027, प्रतापपुर में 3,59,927। हंडिया विधानसभा क्षेत्र में 3,45,740 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इसी प्रकार मेजा में 2,91,845, करछना में 3,04,007, इलाहाबाद पश्चिमी में 3,79,223, इलाहाबाद उत्तर में 2,85,881, इलाहाबाद दक्षिण में 3,25,731, बारा में 3,07,375 और कोरांव विधानसभा क्षेत्र में 3,30,167 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटर लिस्ट जारी होने के साथ ही जिला प्रशासन ने नए मतदाताओं को जोड़ने और सूची को अपडेट करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान का आगाज कर दिया है। अब एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसएसआर के तहत नागरिकों को फॉर्म के जरिए आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। इसके तहत नए वोटर फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। फॉर्म 7 भरकर मृतक मतदाताओं का नाम सूची से हटवा सकते हैं और फॉर्म 8 भरकर नाम, पता या अन्य विवरणों में संशोधन करवा सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन उपमा पाण्डेय ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य जांच लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User