सिपाही ने पुल से कूदने जा रही महिला को बचाया:करवा चौथ के दिन पति से विवाद के बाद पटरी की ओर जा रही थी

Oct 29, 2026 - 11:16
0
सिपाही ने पुल से कूदने जा रही महिला को बचाया:करवा चौथ के दिन पति से विवाद के बाद पटरी की ओर जा रही थी
करवा चौथ के दिन गुरुवार सुबह उन्नाव में मुख्य आरक्षी कपिल देव ने कचहरी रेलवे पुल से कूदने की कोशिश कर रही महिला को बचाया। महिला पति से विवाद के बाद रेलवे पटरी की ओर जा रही थी। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। ड्यूटी पर जा रहे कपिल देव ने महिला को देखा तो अपना वाहन रोका और उसे सुरक्षित बचाया। महिला हरदोई जिले के कटरा की रहने वाली है। विवाद की वजह और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने कपिल देव की तत्परता की सराहना की। कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User