पीलीभीत में संदिग्ध हालात में युवक की मौत:परिजनों ने लगाया भतीजे पर जबरन जहर पिलाने का आरोप
पीलीभीत के दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के दियोकलिया गांव में 45 साल के ओमकार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने जमीन विवाद में उनके भतीजे पर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। रात में सोते समय जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप परिजनों के मुताबिक, ओमकार सोमवार रात करीब 12:30 बजे घर में सो रहे थे। आरोप है कि उनका भतीजा घर के बाहर वाले रास्ते से कमरे में आया और सो रहे ओमकार को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ओमकार को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जमीन विवाद को घटना की वजह बताते हुए भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सूचना मिलने पर दियोरिया कलां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि ग्रामीण की मौत की सूचना पर जरूरी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)