पत्नी से 2 घंटे बात फिर लगा ली फांसी:मैनपुरी में युवक का सुसाइड, मायके में थी पत्नी, 7 साल पहले हुई थी शादी
मैनपुरी के आजाद नगर में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी अपने मायके में थी। परिजनों के मुताबिक, आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले युवक ने अपनी पत्नी से फोन पर करीब दो घंटे तक बातचीत की थी। हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई और युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। छोटी बहू खाना देने कमरे में पहुंची तो निकल गई चीख मृतक की पहचान आजाद नगर निवासी आदित्य (35) पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। आदित्य के भाई दिनेश बाबू ने बताया कि घटना वाले दिन आदित्य की पत्नी अर्चना मायके में थी। दोनों के बीच फोन पर करीब दो घंटे तक बात हुई थी, जिसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे जब घर की छोटी बहू आदित्य को खाना देने कमरे में पहुंची, तो उसका शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर दौड़े। दो मासूम बेटों के सिर से उठा पिता का साया घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पत्नी अर्चना भी मायके से घर पहुंच गई। आदित्य की शादी करीब 6 से 7 साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र पांच साल और दूसरे की सवा साल है। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों को पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की स्पष्ट जानकारी नहीं है और वे भी आत्महत्या की वजह समझ नहीं पा रहे हैं। सीओ सिटी बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)