लखीमपुर में टकराने वाली दोनों गाड़ियों का बीमा नहीं था:वैन में सवार थे 10 लोग, ट्रक से टकराई, 4 की जान गई

Nov 24, 2026 - 14:26
0
लखीमपुर में टकराने वाली दोनों गाड़ियों का बीमा नहीं था:वैन में सवार थे 10 लोग, ट्रक से टकराई, 4 की जान गई
लखीमपुर खीरी में सोमवार देर रात वैन और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए। वैन में कुल 10 लोग सवार थे। मृतकों में जगन्नाथ (59), उनका बेटा पप्पू (30), अजय और बहादुर शामिल हैं। हादसे में शामिल दोनों वाहनों का बीमा खत्म हो चुका था। इसके बावजूद दोनों गाड़ियां सड़क पर बेखौफ दौड़ाई जा रही थीं। अब हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे सदर कोतवाली इलाके के निघासन रोड पर खम्भार खेड़ा चीनी मिल के पास हुआ। लखीमपुर से निघासन की तरफ जा रही ओमनी वैन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिंड़त हो गई। पुलिस के मुताबिक ओमनी वैन में कुल 10 लोग सवार थे। घायलों का हाल जानने डीएम अंजनी कुमार सिंह जिला अस्पताल ओयल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। हादसे को लेकर परिवहन विभाग की लापरवाही सामने आई है। सड़क पर क्षमता से अधिक सवारियां भरकर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। अगर बात करें हादसे में शामिल वाहनों की तो बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला ट्रक (नंबर UP31T5032) जिसका बीमा 9 अप्रैल 2026 को बीमा खत्म हो चुका है। वहीं चार बार हुए चालान पेंडिंग हैं। जिस ओमनी वैन (नम्बर UP32GB8808) में सवार चार लोगों की मौत हुई है। उसक भी बीमा 23 अगस्त 2019 को खत्म हक चुका है। चालान भी पेंडिंग है।इसके बावजूद दोनों वाहन सड़क पर फर्राटा भर रहे थे।और ओमनी वैन में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। हादसे की तस्वीरें- पीड़ितों ने बताई हादसे की कहानी हादसे में घायल हुए ओमनी वैन में सवार पढूआ थाना इलाके के बुचवा गांव के रहने वाले प्रेम सागर पुत्र प्यारे लाल ने (25) ने बताया कि हम लोग लखीमपुर में ओमनी वैन में सवारी भरकर सोमवार रात ढखेरवा जा रहे थे ओमनी में उनके साथ उनका चचेरा भाई बहादुर भी सवार थे। वैन उनका भांजा चला रहा था। तभी खंभार खेड़ा चीनी मिल के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त कई लोग सो रहे थे। धमाके जैसी आवाज के साथ आंख खुली तो हम सब सीटों के बीच में फंसे हुए थे। आगे बैठे लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में पप्पू और जगन्नाथ कटहा, अजय अदलाबाद (थाना निघासन) और बहादुर बिछुवा (थाना पढुआ) का रहने वाला था। शारदानगर निवासी अतुल कुमार (18), कटहा निवासी सनोज (36), पढुआ निवासी प्रेम कुमार (28) और अदलाबाद निवासी राजकिशोर (18) घायल है।जिसमें से दो को लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे का सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया है।घायलों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद डीएम अंजनी कुमार सिंह जिला अस्पताल ओयल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। घायल प्रेम सागर (25), पुत्र प्यारे लाल, पढूआ थाना इलाके के बुचवा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे सोमवार रात लखीमपुर से ओमनी वैन में सवार होकर ढखेरवा जा रहे थे। उनके चचेरे भाई बहादुर भी वैन में थे और वैन उनका भांजा चला रहा था। प्रेम सागर ने बताया कि वैन में आठ से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के बाद परिवहन विभाग की निगरानी पर सवाल उठे हैं, क्योंकि वैन में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे और दोनों वाहनों का बीमा खत्म हो चुका था। इस संबंध में जब ARTO एसबी पांडे से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User