बरेली गेस्ट हाउस में मिला युवक का शव:दो दिन से कमरे से बाहर नहीं आया था, पास में मिला इंसुलिन का इंजेक्शन
बरेली में गुजरात से आए 39 वर्षीय युवक का शव गेस्ट हाउस के कमरे में मिला। वह दो दिन से कमरे में बंद था। पुलिस को कमरे से इंसुलिन का इंजेक्शन मिला है। मौत की वजह अभी साफ नहीं है।
गुजरात के कच्छ जिले के भुज निवासी बकाली जावेद हसन, बकाली हसन के बेटे थे। उन्होंने 22 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित केबीएसआर गेस्ट हाउस में कमरा नंबर 107 लिया था। वह वहां अकेले ठहरे थे।
सोमवार को वह पूरे दिन कमरे से बाहर नहीं निकले। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से जवाब नहीं मिला। देर रात करीब 12 बजे दरवाजा खोलकर देखा गया तो युवक मृत मिले।
सूचना मिलने पर पीआरवी और सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने कमरे का निरीक्षण किया और जांच के लिए जरूरी चीजें जुटाईं। शुरुआती जांच में कमरे से इंसुलिन का इंजेक्शन मिला। युवक ने इंजेक्शन क्यों रखा था और उसका मौत से कोई संबंध है या नहीं, यह साफ नहीं है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गुजरात में रह रहे युवक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। सीओ द्वितीय नितिन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में कोई दूसरी संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)