पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन तेज करने का ऐलान:प्रयागराज में युनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की सभा

Nov 12, 2026 - 18:44
0
पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन तेज करने का ऐलान:प्रयागराज में युनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की सभा
प्रयागराज में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक बार फिर से विरोध तेज होने लगा है। युनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को सभा कर विरोध जताया। एसोसिएशन ने सरकार को चेताया कि यदि पुरानी पेंशन की बहाली नहीं हुई तो आने वाले चुनावों में विरोध किया जाएगा। वोटिंग भी इसकी मांग को लेकर ही की जाएगीज। सरकार को खामियाजा भुगतना होगा सभा की अध्यक्षता सुशील कुमार श्रीवास्तव और संचालन योगेंद्र कुमार पांडे ने किया। राजेश कुमार और सत्येंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल जाए वरना आने वाले चुनाव में सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। रामकिशोर ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में हम आंदोलन तेज करेंगे अगर सरकार नहीं सुनती है तो उसे गद्दी से उतारने का काम करेंगे। अबरार अहमद ने कहा कि हमें अपनी एकता और अपना निश्चय करके दिखाना होगा। केएन यादव ने कहा कि हम अपनी एकता से सरकार को अपनी मांगे मानने पर बाध्य कर देंगे। सांसदों और विधायकों की मनमानी पेंशन बढ़ाई जा रही है इसे भी रोका जाए। योगेंद्र पांडे ने निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग समाप्त करने की मांग उठाई। सभा में मुन्ना, उदय चंद सोनकर, बलराम प्रसाद, अतुल कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सोनकर, राजू, रमेश, हरिश्चंद्र, संजय मजूमदार, अतुल श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र, पीएन श्रीवास्तव, विश्वनाथ प्रजापति, जावेद अख्तर आदि ने अपनी बात रखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User