पुस्तक का कवर लोकार्पण:साहित्यिक अभियान के 58वें दिन अमेरिकी लेखिका की किताब का कवर लोकार्पित
संत सौरभ पर आधारित विश्व साहित्य लेखन वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 58वें दिन अमेरिकी लेखिका प्रिंसेस एमिली गुयेन की पुस्तक के कवर का लोकार्पण किया गया। पुस्तक का शीर्षक ‘संत सौरभ: द सेलेस्टियल ब्रिज—कनेक्टिंग फेथ्स, कल्चर्स एंड द सोल ऑफ ह्यूमैनिटी’ है। इसमें सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ के विचारों को विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और मानवता के बीच सेतु के रूप में प्रस्तुत किया गया है। धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती ने बताया कि सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ के मार्गदर्शन में संचालित यह अभियान ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ यानी विश्व एक परिवार है, का संदेश वैश्विक स्तर पर प्रसारित कर रहा है। इस साहित्यिक पहल के माध्यम से प्रेम, शांति, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पुस्तक का प्रकाशन भारत के गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर द्वारा किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)