रालोद ने शुरू किया ‘90 वार्ड, 90 संवाद’ अभियान:मेरठ महानगर की नई कमेटी ने शुरू की संगठन विस्तार की कवायद

Nov 18, 2026 - 21:16
0
रालोद ने शुरू किया ‘90 वार्ड, 90 संवाद’ अभियान:मेरठ महानगर की नई कमेटी ने शुरू की संगठन विस्तार की कवायद
मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) महानगर कमेटी की ओर से रोडवेज बस स्टैंड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में कैंट विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर की नवगठित कमेटी का अभिनंदन किया गया। साथ ही महानगर में संगठन को वार्ड स्तर तक मजबूत करने के लिए '90 वार्ड, 90 संवाद' अभियान का शुभारंभ किया गया। हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफर ने कमेटी गठन के महज एक दिन बाद ही कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर संगठन के प्रति सक्रियता दिखाई है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड और बूथ पर सक्रियता बढ़ाने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद जरूरी है। उन्होंने महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर और कैंट विधानसभा अध्यक्ष विजय ओबरॉय को आयोजन के लिए बधाई दी। महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफर ने कहा कि महानगर कार्यकारिणी के गठन के बाद यह संगठन का पहला कार्यक्रम है। कैंट विधानसभा से शुरू किए गए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को जल्द ही दक्षिण और शहर विधानसभा में भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि '90 वार्ड, 90 संवाद' अभियान के तहत महानगर कमेटी के पदाधिकारियों को अलग-अलग वार्ड की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित वार्डों में वार्ड अध्यक्षों की घोषणा भी की जाएगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, विनय प्रधान, दिलप्रीत कोहली, सुनील मलिक, महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष बीना पूनिया, कैंट अध्यक्ष विजय ओबरॉय, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जयराज सिंह, अभि सिंघल, खेल प्रकोष्ठ से ज्योति शर्मा, प्रतीक जैन, नरेश मल्लापुर, अनीश कुरैशी और अब्बास कुरैशी ने भी विचार रखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User