UPTET-2026 का संक्षिप्त विज्ञापन जारी:24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन,OTR अनिवार्य

Nov 18, 2026 - 20:58
0
UPTET-2026 का संक्षिप्त विज्ञापन जारी:24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन,OTR अनिवार्य
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा के लिए विस्तृत विज्ञापन संख्या 10/2026 24 नवंबर को जारी होगा और उसी दिन से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था अनिवार्य की है। आवेदन करने से पहले इच्छुक अभ्यर्थियों को OTR पंजीकरण पूरा करना होगा; OTR के बिना आवेदन नहीं किया जा सकेगा महत्वपूर्ण तिथियां कहां से करें आवेदन विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश पुस्तिका आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in तथा OTR पोर्टल uptet.upessc.org/otr/info पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी आवेदन से पहले अपनी अर्हता, पात्रता शर्तें और विज्ञापन में दिए नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना में अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में ही आवेदन और शुल्क भुगतान पूरा करने का निर्देश दिया गया है। OTR में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी सही दर्ज करना जरूरी होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User