नौकरी का झांसा देकर महिला से 50 हजार ठगे:प्रतापगढ़ में दस्तावेजों से 60 हजार का फाइनेंस कराया, अरोपी अरेस्ट

Nov 05, 2026 - 15:33
0
नौकरी का झांसा देकर महिला से 50 हजार ठगे:प्रतापगढ़ में दस्तावेजों से 60 हजार का फाइनेंस कराया, अरोपी अरेस्ट
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी और उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फाइनेंस कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि आरोपी ने महिला से 50 हजार रुपये ठगे और उसके दस्तावेजों पर 60 हजार रुपए का ऋण लेकर एसी, इन्वर्टर और बैटरी खरीद ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीनों सामान बरामद किए हैं। आरोपी की बैंक में महिला से मुलाकात हुई थी पुलिस के मुताबिक, पट्टी थाना क्षेत्र के नेवादा गांव की महिला की मुलाकात 23 जून को बैंक ऑफ बड़ौदा की पट्टी शाखा में संजय कुमार गौतम से हुई थी। संजय महड़ौरा गांव का रहने वाला है। आरोप है कि उसने महिला को बैंक में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 50 हजार रुपए मांगे। महिला ने 24 जून को उसे रकम दे दी। आरोपी सादे कागज भी साथ ले गए इसके बाद संजय महिला को रामगंज बाजार स्थित अभय इंटरप्राइजेज दुकान पर मनीष सिंह के पास ले गया। आरोप है कि दोनों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और हस्ताक्षर किए हुए सादे कागज ले लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने संजय कुमार गौतम और मनीष सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में वाराणसी-लखनऊ हाईवे से नगर-छतौना रोड के पास गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User