SRN अस्पताल में 7 साल से बंद लिफ्टें शुरू:गंभीर मरीजों को बड़ी राहत,वर्षों से बंद पड़ी थी लिफ्ट
प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल परिसर में लंबे समय से बंद पड़ी लिफ्टें शुरु कर दी गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने रखरखाव (AMC/CMC) और मरम्मत की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अब ब्लॉक की सभी पांच लिफ्टों को ठीक कर दिया है। पीएमएसएसवाई (PMSSY) ब्लॉक में पांच लिफ्टों में से केवल एक ही चालू हालत में थी। इसके साथ ही, ट्रॉमा सेंटर और ओपीडी रजिस्ट्रेशन ब्लॉक में स्थित लिफ्टें, जो लगभग सात से आठ वर्षों से बंद पड़ी थीं। उन्हें भी दोबारा शुरू किया गया है। प्राचार्य एके वर्मा ने बताया कि वार्ड क्षेत्र की शेष तीन लिफ्टों का कार्य भी आगामी दो से तीन दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इन सभी लिफ्टों के सुचारू रूप से संचालित होने से अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को आवागमन में हो रही असुविधा से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी। अस्पताल परिसर में लंबे समय से लिफ्ट खराब होने की वजह से स्ट्रेचर-व्हीचेयर से आने-जाने वाले मरीज रैंप के सहारे वार्ड तक पहुंचते थे। ज्यादा गंभीर मरीज को परिजन गोद में लेकर आते जाते रहे हैं। किसी मरीज के साथ स्ट्रेचर-व्हीलचेयर लाने-जाने के लिए चार लोग नहीं होते तो मरीज को रैंप से पैदल ही आना पड़ता था। वहीं चौथे मंजिल तक जाने के लिए तीमारदारों व मरीजों को लगभग 80 सीढ़ियों से अधिक चढ़ना-उतरना पड़ता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)