सुल्तानपुर में दीपावली मिलन समारोह:कर्मचारियों ने एक-दूसरे को दी बधाई, टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर
सुल्तानपुर में पायगीपुर स्थित नवभारत इंटरप्राइजेज के कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फर्म के पार्टनर अतुल सिंह और टीवीएस क्रेडिट के मैनेजर अभिषेक सिंह ने टीम के सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। अभिषेक सिंह ने टीम के सदस्यों से आपसी सहयोग और टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की। अतुल सिंह ने सभी कर्मचारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में नवभारत इंटरप्राइजेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)