रायबरेली में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, रेलवे ट्रैक पर टुकड़े में मिला शव

Nov 10, 2026 - 11:48
0
रायबरेली में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, रेलवे ट्रैक पर टुकड़े में मिला शव
रायबरेली में आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर रायबरेली की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए… 1. रेलवे ट्रैक पर 2 टुकड़े में मिला अधेड़ का शव: पत्नी ने प्रधान और पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप, पुराने रास्ते का विवाद बना वजह सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का शव घर से करीब 100 मीटर दूर दो टुकड़ों में मिला। चप्पल घर में सोने वाली जगह पर ही पाई गई। जिसके आधार पर परिजनों ने ग्राम प्रधान और पड़ोसियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, 9 घायल: दो की हालत गंभीर, बिहार से मेला खत्म कर चंदौसी लौट रहे थे ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हुए, जिनमें दो किशोर शामिल हैं। रईस और रहसन की हालत गंभीर है। पिकअप में सवार सभी 12 लोग संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. चोरी के बाद चोरों ने घर में आग लगाई: टांडा गांव में पायल, बिछिया और एक हजार रुपए ले गए हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा गांव में चोरों ने प्रवीण कुमार उर्फ पुती के घर से पायल, बिछिया और एक हजार रुपए चुरा लिए। इसके बाद घर में आग लगाकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User