रायबरेली में कच्ची शराब पीने के बाद बुजुर्ग की मौत:पीने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत, दो साथियों के साथ गया था
रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर असकरनपुर गांव में मंगलवार सुबह 50 वर्षीय मनोज गौतम का शव प्राथमिक विद्यालय के पास मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, मनोज ने गांव के दो साथियों के साथ कच्ची शराब पी थी। इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के पास मोहल्ले में पी थी शराब मनोज गौतम पुत्र हीरालाल गांव में ही रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार भोर में मनोज अपने दो साथियों के साथ घर के पास स्थित मोहल्ले में गए थे। वहां कथित तौर पर अवैध रूप से बनाई और बेची जा रही कच्ची शराब पी। शराब पीने के कुछ देर बाद मनोज की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह सुबह ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के पास मनोज का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)