कन्नौज हादसे में फतेहपुर के दो छात्रों की जान गई:दोनों दोस्त थे, परिवाराें में छाया मातम, गांवों नहीं जले चूल्हे
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फतेहपुर के दो हाईस्कूल छात्रों की भी जान चली गई। जिससे उनके परिवारों और गांवों में मातम पसर गया। दोनों हाई स्कूल के छात्र थे। घर का बड़ा बेटा था अरमान मृतकों में जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दायर जिले के धाता ब्लॉक के जहांगीर नगर गहुरे निवासी अरमान (17) शामिल हैं, जो दो भाइयों में बड़े थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। मां सोनी और गाड़ी चलाने वाले पिता रियाज अहमद का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं छोटे भाई अब्दुल रहमान भी गहरे सदमे में हैं। जैद के पिता किसान, परिवार में छाया मातम वहीं, दूसरा मृतक छात्र जैद (17) अहमद सरवनपुर नेदौरा गांवे का रहना वाला था। जैद की मौत की सूचना मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और उनके घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जैद के पिता रियाज अहमद पेशे से किसान हैं, जबकि मां अंजुम बानो और दो छोटे भाइयों सैम व अदनान का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद दोनों गांव में मृतकों के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। हादसे के सूचना पर दोनों मृतकों के परिजन कन्नौज के लिए निकल चुके थे। ----
हादसे की ये खबर पढ़ें स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मारी,4 बच्चों की मौत:25 घायल; पिकनिक से लौट रहे थे, यूपी के कन्नौज में एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी यूपी के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। बस में 50 स्टूडेंट्स समेत 60 लोग सवार थे। सभी आगरा में पिकनिक मनाकर कौशांबी लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)