युवक को गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार:कौशांबी में मामूली बातचीत पर हुआ था विवाद; चौथे आरोपी की तलाश जारी
कौशांबी के मीरकुंडी गांव में रविवार रात आंवले की बाग में हुए विवाद के दौरान सुरेश कुमार को गोली लग गई। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
करारी थाना क्षेत्र के मीरकुंडी गांव में रविवार रात करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट और गोलीबारी हुई। सुरेश कुमार, पुत्र रामकृपाल, गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया।
सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि सुरेश कुमार की लिखित शिकायत पर करारी थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मंगलवार को पुलिस ने दिनेश कुमार, सुभाष और सत्यम सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश कुमार, पुत्र करन सरोज, निवासी बैसकाटी, थाना करारी, कौशांबी; सुभाष, पुत्र श्रीपाल, निवासी बैसकाटी, थाना करारी, कौशांबी; और सत्यम सरोज, पुत्र बच्चू लाल, निवासी बैसकाटी, थाना करारी, कौशांबी शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)