रेलवे ट्रैक के पास मिले दोनों शवों की पहचान:नेपाल के रहने वाले थे युवक; गुजरात के से घर लौट रहे थे

Nov 19, 2026 - 23:47
0
रेलवे ट्रैक के पास मिले दोनों शवों की पहचान:नेपाल के रहने वाले थे युवक; गुजरात के से घर लौट रहे थे
औरैया के अछल्दा में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर गुरुवार सुबह मिले दो युवकों के शवों की पहचान हो गई है। दोनों नेपाल के रहने वाले थे। पुलिस ने टूटे मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे फोन में डाली। उस पर फोन आने के बाद उनकी पहचान हुई। स्टेशन मास्टर ने सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि एक शव खंभा नंबर 1112/3 और दूसरा खंभा नंबर 1112/10 के पास पड़ा है। दोनों जगह धारा का पुरवा गांव के पास हैं। सूचना पर थाना प्रभारी जीतमल चौधरी, उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मुन्नालाल और उपनिरीक्षक मेवालाल मौके पर पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों की उम्र 30 से 31 साल के बीच थी। तलाशी में दो टूटे मोबाइल मिले। एक युवक ने स्लेटी रंग की फुल बाजू टी-शर्ट, काली जैकेट और काला लोअर पहना था। दूसरे ने काली-सफेद फुल बाजू टी-शर्ट और काला लोअर पहना था। पुलिस के मुताबिक, एक मृतक की पहचान नेपाल के विवेक विश्वकर्मा, पुत्र सोमलाल, उम्र करीब 29 साल के रूप में हुई। दूसरे की पहचान लक्ष्मण टोड, पुत्र तेजबहादुर, उम्र करीब 31 साल के रूप में हुई। दोनों नेपाल के मकवानपुर जिले के हेटोडा पदमपोखरी के रहने वाले थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों मेले में दुकान लगाते थे और गुजरात के वापी से घर लौट रहे थे। पुलिस की सूचना पर परिजन अछल्दा के लिए रवाना हो गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User