श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह:धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद, बोले- धार्मिक आयोजन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती गांव के राजभवन में गुरुवार को पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह श्रीराम कथा में शामिल हुए। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक राजा भैया की ओर से तीन दिवसीय कथा का आयोजन कराया जा रहा है। धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात डॉ. महेंद्र सिंह ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह करीब एक घंटे तक कथा स्थल पर बैठे और श्रीराम कथा सुनी। कथा में सत्य, संस्कृति और संस्कारों का संगम कथा के बाद डॉ. महेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे पर्वों के चलते पूरा प्रदेश उत्सव के माहौल में है। इसी दौरान कुंडा के बेंती में हो रही श्रीराम कथा का संदेश पूरे देश में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कथा के जरिए सत्य, सनातन, संस्कृति, संस्कार, आस्था और अर्थ का संगम देखने को मिल रहा है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। आयोजन को बताया आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण डॉ. महेंद्र सिंह ने कथा आयोजन की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। आयोजकों के मुताबिक, कथा में श्रद्धालुओं के साथ राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र की हस्तियां भी पहुंच रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)