मनोज पांडेय ने अखिलेश के PDA पर निशाना साधा:बोले- इसका मतलब आए दिन बदल जाता है, मेरी दो डायरियां भर गई
सीतापुर जिले के प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय गुरुवार शाम करीब 7 बजे सीतापुर पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। इसके बाद वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे और मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर निशाना साधा। बोले- PDA का मतलब लिखते-लिखते दो डायरी भर गईं मनोज पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव के PDA का मतलब आए दिन बदल जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि PDA का मतलब लिखते-लिखते दो डायरी भर गईं। कभी PDA में P का मतलब पंडित बताया जाता है, तो कभी इसकी दूसरी व्याख्या की जाती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की ओर से PDA के अलग-अलग अर्थ बताए जाते हैं, जिससे इसकी वास्तविक परिभाषा को लेकर सवाल खड़े होते हैं। गरीब, किसान और मजदूरों के हक की रक्षा का दावा प्रभारी मंत्री ने भाजपा की विचारधारा और सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब, किसान, नौजवान और मजदूरों का हक छीनने वालों के सामने भाजपा मजबूती से खड़ी है। भाजपा समाज के हर वर्ग के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, युवाओं और मजदूरों को उनका अधिकार दिलाना भाजपा की प्राथमिकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)