सांसद साक्षी महाराज की एस्कॉर्ट ई-रिक्शा से टकराई, 3 घायल:पीलीभीत में कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे उन्नाव

Nov 25, 2026 - 12:55
0
सांसद साक्षी महाराज की एस्कॉर्ट ई-रिक्शा से टकराई, 3 घायल:पीलीभीत में कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे उन्नाव
पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह सांसद साक्षी महाराज की एस्कॉर्ट में चल रही कार ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक, परिचालक और एक सवारी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मंदिर में कार्यक्रम के बाद उन्नाव लौट रहे थे सांसद उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज पीलीभीत के एक मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वह उन्नाव लौट रहे थे। इसी दौरान जहानाबाद से पीलीभीत की ओर आ रहा ई-रिक्शा लालपुर गांव के पास उनकी एस्कॉर्ट कार से टकरा गया। ई-रिक्शा में चालक प्रमोद, परिचालक ओंकार और सवारी मुन्नालाल बैठे थे। हादसे में तीनों को चोटें आईं। घटना के बाद सांसद साक्षी महाराज वहां से उन्नाव के लिए रवाना हो गए। पीछे से आ रही बस से टकराने से बची कार हादसे के समय पीछे से एक बस भी आ रही थी। कार और बस की टक्कर होते-होते बची। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User