होटल स्क्वायर सील होगा, एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण:आबूलेन स्थित होटल में युवती से अभद्रता का मामला, प्रशासन और एमडीए से की बात
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर में गाजियाबाद की युवती के साथ अभद्रता के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। मंगलवार सुबह एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति होटल पहुंचे और मौके का जायजा लिया। एसएसपी ने होटल को खाली करा दिया। अब होटल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के अधिकारियों से भी बात की गई है। जल्द ही होटल को सील कर दिया जाएगा। होटल सील करने का उद्देश्य घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों को सुरक्षित रखना और उनके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ रोकना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जल्द खबर अपडेट होगी…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)