यूपी पीसीएस, एपीओ भर्ती मामले आ सकता है फैसला:हाईकोर्ट में रिजर्व है आर्डर, PCS-2025 और APO-2025 के परिणामों पर लगी है रोक
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण नियमों और मेधावी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में समायोजित (माइग्रेशन) करने को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज फैसला आ सकता है। कोर्ट ने 26 सितंबर को लंबी सुनवाई के बाद अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया था। इस मामले में PCS-2024, PCS-2025 और APO-2025 से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई है। न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की पीठ ने अंतिम फैसला आने तक अंतरिम आदेश जारी करते हुए आयोग को APO-2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही PCS-2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी करने पर भी रोक लगाई गई थी। PCS-2025 और APO-2025 के परिणामों पर रोक हाईकोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया था कि मामले में अंतिम निर्णय आने तक APO-2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम और PCS-2025 का अंतिम चयन परिणाम प्रकाशित न किया जाए। अब फैसले से इन भर्तियों की आगे की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। याचिकाकर्ताओं ने मेधावी अभ्यर्थियों को माइग्रेशन देने की मांग की याचिकाकर्ताओं की ओर से PCS-2024 में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे, APO मामले में अधिवक्ता अनुराग त्रिपाठी और PCS-2025 में अधिवक्ता अभिषेक शुक्ल ने पक्ष रखा। उनका तर्क था कि आरक्षित वर्ग के जिन मेधावी अभ्यर्थियों ने बिना किसी छूट का लाभ लिए सामान्य वर्ग के कटऑफ से अधिक अंक हासिल किए हैं, उन्हें खुली मेरिट में शामिल किया जाना चाहिए। ऐसे अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी से बाहर रखना समानता के संवैधानिक अधिकार और आरक्षण के स्थापित नियमों के खिलाफ है। आयोग और सरकार ने भी रखा पक्ष उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने आयोग की कार्यप्रणाली और नियमों का बचाव किया। वहीं, राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता/वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष गोयल ने कानूनी पक्ष रखा। PCS-2024 के चयनित अभ्यर्थियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सक्सेना ने पैरवी की। 1994 के आरक्षण कानून की धारा 3(6) की व्याख्या पर विवाद पूरा मामला उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1994 की धारा 3(6) और आयोग के 9 जनवरी 2020 के कार्यालय ज्ञापन की कानूनी व्याख्या से जुड़ा है। अब हाईकोर्ट के फैसले से यह स्पष्ट होगा कि मेधावी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में समायोजित करने के नियमों को इन भर्ती प्रक्रियाओं में किस तरह लागू किया जाएगा। फैसले पर अभ्यर्थियों के साथ आयोग और चयनित उम्मीदवारों की भी नजर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)