BHU में डिग्री के लिए भटक रहा छात्र:केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन; आरोप- चौथे साल में बताया, बायो की जगह मैथ पढ़ना था

Nov 25, 2026 - 13:27
0
BHU में डिग्री के लिए भटक रहा छात्र:केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन; आरोप- चौथे साल में बताया, बायो की जगह मैथ पढ़ना था
काशी हिंदू विश्वविद्याल के केंद्रीय कार्यालय के बाहर बुधवार को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम और प्रोफेसर मौके पर पहुंचे। इस दौरान छात्रों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने छात्रों को वहां से हटाने का प्रयास किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों में एक छात्र का मामला सामने आया, जिसने विश्वविद्यालय प्रशासन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया। छात्र निर्मित ने बताया कि उसका सत्र 2022-26 है। वह चार साल तक बायोलॉजी विषय की पढ़ाई करता रहा और विश्वविद्यालय की ओर से उसका रिजल्ट भी जारी किया गया। रिजल्ट में जरूरी हस्ताक्षर भी हैं। लेकिन अब जब वह पीडीसी (प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट), मार्कशीट और ट्रांसक्रिप्ट लेने पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसे बायोलॉजी की जगह मैथ पढ़ना था। रिजल्ट जारी किया, अब डिग्री देने से कर रहे इनकार छात्र ने सवाल उठाया कि अगर उसने गलत विषय का चयन किया था तो विश्वविद्यालय ने पहले साल में ही उसे क्यों नहीं रोका? चार साल तक परीक्षा में बैठने की अनुमति क्यों दी गई और हर साल उसका रिजल्ट क्यों जारी किया गया? छात्र का कहना है कि विश्वविद्यालय ने उसे लगातार अगले वर्ष में प्रमोट भी किया। अब अंतिम समय में गलती बताकर उसकी डिग्री रोक दी गई है। दूसरे संस्थान में दाखिला भी रुका छात्र निर्मित ने कहा - डिग्री नहीं मिलने के कारण उसका दूसरे संस्थान में दाखिला भी अटक गया है। उसकी मांग है कि विश्वविद्यालय उसके आवेदन और विषय संबंधी रिकॉर्ड में सुधार करे और उसे डिग्री जारी करे। मौके पर मौजूद एक अन्य छात्र ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उसने कहा कि अगर छात्र से फॉर्म भरने में गलती हुई थी तो विश्वविद्यालय को पहले ही साल में उसे रोक देना चाहिए था। चार साल तक परीक्षा कराकर और रिजल्ट जारी करने के बाद अब डिग्री रोकना छात्र के भविष्य के साथ अन्याय है। छात्रों ने चेतावनी दी कि विश्वविद्यालय स्तर पर समाधान नहीं निकला तो वे मामले को उच्च अधिकारियों के साथ कोर्ट तक ले जाएंगे। फिलहाल उनकी मांग है कि डीन स्तर पर मामले का समाधान निकालकर छात्र को राहत दी जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User