सेवा सदन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम:मुलायम की जयंती पर भंडारा, अंकित बोले- जमीन से उठकर बनाई देश में पहचान

Nov 23, 2026 - 12:23
0
सेवा सदन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम:मुलायम की जयंती पर भंडारा, अंकित बोले- जमीन से उठकर बनाई देश में पहचान
जालौन में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती और अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती पर पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा और उनके पुत्र युवा नेता अंकित वर्मा ने आवास सेवा सदन गेस्ट हाउस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर और पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी के नेतृत्व में दोनों महापुरुषों को नमन किया गया। इस दौरान भंडारा भी वितरित किया गया। युवा नेता अंकित वर्मा ने कहा कि जमीन से उठकर देश की राजनीति में विशिष्ट पहचान बनाने वाले मुलायम सिंह यादव को लोग प्यार से धरतीपुत्र कहते थे। उन्होंने राजनीति में कुश्ती के अखाड़े का चरखा दांव भी बखूबी आजमाया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष इमरान उल्ला, पूर्व सभासद शादाब सिद्दीकी, सभासद आशीष बुंदेला समेत कई समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User