महाराजगंज में जिलाध्यक्ष और महासचिव के बीच खींचतान आई सामने:शराब पार्टी को लेकर उठे सवाल, अंदरूनी गुटबाजी पर विपक्ष ने साधा निशाना

Nov 23, 2026 - 12:23
0
महाराजगंज में जिलाध्यक्ष और महासचिव के बीच खींचतान आई सामने:शराब पार्टी को लेकर उठे सवाल, अंदरूनी गुटबाजी पर विपक्ष ने साधा निशाना
महाराजगंज में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह कुछ साथियों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। टेबल पर शराब की बोतलें और स्नैक्स रखे नजर आ रहे हैं। वीडियो में जिला महासचिव को गाली देने का दावा वीडियो में टेबल पर अंग्रेजी शराब 8 PM की बोतलें और चिखना रखा दिखाई दे रहा है। शराब के पैग बनाकर पीते हुए भी लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो के ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इसमें कथित तौर पर विद्यासागर यादव पार्टी के जिला महासचिव शमसुद्दीन अली के बारे में अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो में आवाज साफ नहीं है और इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। विद्यासागर यादव निचलौल तहसील क्षेत्र के लहरौली गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में सपा के जिलाध्यक्ष हैं। वहीं, शमसुद्दीन अली पार्टी के जिला महासचिव हैं। पार्टी के अंदर गुटबाजी की चर्चा वीडियो सामने आने के बाद जिले में सपा की अंदरूनी खींचतान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव के बीच पहले से मनमुटाव चल रहा था। विपक्ष ने भी वीडियो को लेकर सपा पर निशाना साधा है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह का आचरण पार्टी की छवि पर सवाल खड़े करता है। जिलाध्यक्ष बोले- साजिश के तहत डाला गया वीडियो इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने बताया कि कुछ लोग साजिश के तहत वीडियो डाल रहे हैं। वीडियो एक साल पुराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User