जौनपुर के बाजारों में डीआईजी ने किया फ्लैग मार्च:दुकानदारों व ग्राहकों को दिया सुरक्षा का भरोसा, DIG बोले- 24 घण्टे पुलिस की रहेगी निगरानी

Nov 04, 2026 - 21:55
0
जौनपुर के बाजारों में डीआईजी ने किया फ्लैग मार्च:दुकानदारों व ग्राहकों को दिया सुरक्षा का भरोसा, DIG बोले- 24 घण्टे पुलिस की रहेगी निगरानी
जौनपुर में बुधवार शाम करीब 8:30 बजे डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्ण ने एसपी डॉ. यशवीर सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाजारों में फ्लैग मार्च किया। डीआईजी ने दुकानदारों और ग्राहकों से बात की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस सतर्क है और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने व्यापारियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की। दुकानदारों ने कहा कि त्योहारों में बाजारों में भीड़ के कारण चोरी का डर रहता है। डीआईजी के बाजार में आकर गश्त करने और उनसे बात करने से उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिला। एक ग्राहक ने कहा कि पुलिस की गश्त से बाजार सुरक्षित लगता है और त्योहारों में खरीदारी करना ज्यादा सुरक्षित महसूस हो रहा है। डीआईजी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए बाजारों में पुलिस बल तैनात किया गया है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी गश्त कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। डीआईजी ने सोशल मीडिया पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भ्रामक सूचना फैलाने, अफवाहों से माहौल बिगाड़ने और शरारतपूर्ण बयानबाजी करने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने को कहा। धनतेरस और दीपावली पर मुख्य बाजारों और दुकानों के आसपास 24 घंटे पुलिस निगरानी, पैदल गश्त और सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों से खुद मौके पर जाकर व्यवस्था देखने और पीआरवी-112 को लगातार सक्रिय रखने को कहा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User