शामली में बिना ट्रैकिंग डिवाइस वाले वाहनों पर जुर्माना:जनवरी से अभियान चलाएगा परिवहन विभाग; बस, टैक्सी, स्कूल वाहनों में डिवाइस लगाना जरूरी

Nov 15, 2026 - 12:53
0
शामली में बिना ट्रैकिंग डिवाइस वाले वाहनों पर जुर्माना:जनवरी से अभियान चलाएगा परिवहन विभाग; बस, टैक्सी, स्कूल वाहनों में डिवाइस लगाना जरूरी
शामली में बिना व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग जनवरी से अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। रोडवेज बसों से लेकर निजी बसों, टैक्सी, ऑटो और स्कूल वाहनों में ट्रैकिंग डिवाइस लगवाना अनिवार्य है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने अभी तक डिवाइस नहीं लगवाई है। ऐसे वाहनों के खिलाफ जनवरी से नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि ट्रैकिंग डिवाइस लगने से दुर्घटना, आपात स्थिति या किसी छेड़छाड़ की घटना के दौरान वाहन की वास्तविक लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। इससे पुलिस और परिवहन विभाग के कंट्रोल रूम को भी निगरानी में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को जरूरत पड़ने पर समय से सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले भी वाहन स्वामियों को डिवाइस लगवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कई वाहन बिना ट्रैकिंग डिवाइस के संचालित हो रहे हैं। रोडवेज बसों में पहले से लगी कई डिवाइस भी खराब पड़ी हैं। वहीं निजी बसों, टैक्सी और अन्य सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। खराब डिवाइस भी करानी होगी दुरुस्त परिवहन विभाग अब बिना डिवाइस वाले वाहनों के साथ ही खराब ट्रैकिंग डिवाइस वाले वाहनों को भी चिह्नित करने की तैयारी कर रहा है। एआरटीओ ने वाहन स्वामियों से समय रहते डिवाइस लगवाने और खराब डिवाइस को दुरुस्त कराने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनवरी से अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ वाहनों की निगरानी व्यवस्था भी मजबूत होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User