मेरठ में किराएदार महिला का शव बाथरूम में मिला:पास में इंजेक्शन मिले, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बॉडी निकाली
मेरठ में रविवार सुबह किराए के मकान के बाथरूम में सरिता का शव मिला। शव के पास कुछ इंजेक्शन भी पड़े थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला गंगानगर थाना क्षेत्र का है। सरिता सीएनजी पंप वाली सड़क पर संदीप के मकान में किराए पर रहती थीं। मकान मालिक संदीप ने बताया कि वे शनिवार से सरिता को फोन कर रहे थे, लेकिन उनसे ठीक से बात नहीं हो पाई। रविवार सुबह संदीप उनके कमरे पर पहुंचे। सरिता कमरे में नहीं मिलीं। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम के दरवाजे की प्लाई तोड़कर अंदर देखा। वहां सरिता का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संदीप के मुताबिक, सरिता का तलाक हो चुका था। वह पति से अलग रहती थीं। वह एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थीं।
सीओ सुधीर सिंह बोले-
महिला के परिवार को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)