असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19-20 नवंबर को:प्रयागराज में 18 केंद्रों पर 27,138 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Nov 17, 2026 - 08:20
0
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19-20 नवंबर को:प्रयागराज में 18 केंद्रों पर 27,138 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । प्रयागराज में 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 27,138 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दो दिन, दो पालियों में परीक्षा परीक्षा दो दिनों तक दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा में कुल 42 विषयों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रदेशभर में 1.27 लाख अभ्यर्थी प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और गोरखपुर के कुल 81 केंद्रों पर 1,27,571 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रयागराज के बाद वाराणसी में 31,467, आगरा में 14,692, लखनऊ में 14,582 तथा मेरठ और गोरखपुर में 11,357 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए निर्धारित हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज स्थित आयोग मुख्यालय में एआई कमांड कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी निगरानी रहेगी, जबकि खुफिया विभाग की टीम भी अलर्ट रहेगी। अभ्यर्थियों को केंद्र पर कड़ी तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश आयोग ने स्पष्ट किया है कि वैध प्रवेश पत्र के बिना किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा से संबंधित निर्देशों का पालन करें। भर्ती प्रक्रिया यह भर्ती विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों के लिए कराई जा रही है। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू चरण भी शामिल होगा, जिसमें 40 अंक निर्धारित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User