सहारनपुर में बिजली के खंभे की केबलों में आग लगी:शॉर्ट सर्किट से उठीं लपटें, लोगों ने बाल्टियों से पानी डाला, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
सहारनपुर के गोविंद नगर क्षेत्र में बिजली के तारों और केबलों के मकड़जाल से खम्बे में गुरुवार शाम 6 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते खंभे पर लगी केबलें धू-धू कर जलने लगीं। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि आग पास की दुकान के तिरपाल तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोविंद नगर में बिजली के खंभे पर बड़ी संख्या में बिजली के तार और विभिन्न कंपनियों की केबलें लगी हुई हैं। इसी दौरान अचानक खंभे पर शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे केबलों में आग लग गई। शुरुआत में लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब केबलों से आग की लपटें उठने लगीं तो आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखकर दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। सड़क से गुजर रहे राहगीर भी रुक गए। खंभे पर केबलों का जाल होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। इस दौरान लोगों को पास की दुकानों तक आग पहुंचने का डर सताने लगा। आग की लपटें पास की एक दुकान के तिरपाल के नजदीक तक पहुंचने की आशंका से लोग चिंतित हो गए। स्थिति को देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग की तीव्रता कुछ कम हुई। इसी बीच मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला और पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि आग दुकान के तिरपाल तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)