वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:बिस्मिल्लाह खां का घर तोड़ा जा रहा, काशी में पैदल घूमे सहवाग; संबित पात्रा बोले- विपक्ष की दिल्ली रैली फ्लॉप
नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें… भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पैतृक मकान के सामने वाले हिस्से को तोड़ने के लिए बिल्डर पहुंचे तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग काशी पहुंचे। वहीं भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष की रैली को फ्लॉप बताया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1: उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का घर तोड़ने पहुंचे बिल्डर:काशी में परिजनों ने विरोध किया, बोले- कागज दिखाओ, पुलिस ने शांत कराया वाराणसी में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पैतृक मकान को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। रविवार सुबह सराय हड़हा स्थित मकान के सामने वाले हिस्से को तोड़ने के लिए बिल्डर पहुंचे तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 2: कैप-मास्क लगाकर काशी की गलियों में घूमे पूर्व क्रिकेटर सहवाग:बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए; बोले- जहां महादेव का बुलावा आ जाए, वहां जाना सौभाग्य भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग सोमवार को धर्म नगरी काशी पहुंचे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन किए। पूजा-अर्चना की। सहवाग ने काशी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा- जहां महादेव का बुलावा आ जाए। वहां जाना अपने आप में सौभाग्य है। पढ़ें पूरी खबर
3: संबित पात्रा बोले- विपक्ष की दिल्ली रैली फ्लॉप शो:कहा-प्रियंका गांधी का परिवार ने ही वोट चोरी किया, घुसपैठियों को घुसने नहीं देंगे भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा सोमवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने SIR पर प्रेसवार्ता की। संबित पात्रा ने कहा कि कहीं गांधी परिवार के अंदर ही प्रियंका वाड्रा का वोट चोरी तो नहीं हो गया? कहीं उनके भाई डर तो नहीं गए? पढ़ें पूरी खबर 4: वाराणसी के डॉक्टर दंपति से 3 करोड़ की साइबर ठगी:शेयर ट्रेडिंग और IPO के नाम पर लिए रुपए; 87 लाख रुपए खाते में होल्ड वाराणसी के एक चिकित्सक दंपति से 3 करोड़ की ठगी हो गई। साइबर जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ (IPO) में भारी मुनाफे का झांसा देकर उनके साथ फ्रॉड किया। पढ़ें पूरी खबर 5: वाराणसी में नगर निगम हटा रहा 200 गुमटियां:दुकानदार बोले- पहले बसाया, अब उजाड़ रहे; लोन की किस्त कैसे चुकाएंगे नगर निगम कार्यालय के पास लगी करीब 200 गुमटियों को हटाने की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम ने पहले उनका रजिस्ट्रेशन किया। पढ़ें पूरी खबर 6: वाराणसी में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार:सुबह छाया कोहरा, बढ़ी ठंड; अर्नब तूफान का असर कमजोर वाराणसी में मौसम का मिजाज बदलते ही काशी में कोहरे ने दस्तक दे दी। सोमवार सुबह पहली बार सुबह 7 बजे तक शहर को कोहरे की चादर ने ढके रखा। दृश्यता घटकर महज 200 मीटर रह गई। सुबह के वक्त सड़कों पर वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर
7: वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर का किराया शिवगंगा से महंगा:रेलवे ने जारी किया किराया, 745 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे; आज से चलेगी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया जारी कर दिया गया है। IRCTC ने अपनी वेबसाइट पर ट्रेन को लिस्ट करने के साथ 2 नवंबर से टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
8: वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का 98% काम पूरा:2 दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी, जय शाह और राजीव शुक्ला जल्द ही करेंगे निरीक्षण वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य करीब 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब खेल प्रेमियों को यहां पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले का इंतजार है। स्टेडियम का उद्घाटन 2 दिसंबर को कराने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर
9: राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर बोले-शिक्षा से नया भारत बनेगा:वाराणसी के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, कहा- बेटियां हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रहीं वाराणसी के राजातालाब स्थित अकेलवां के ज्ञान दायनी महिला महाविद्यालय में सोमवार को छात्राओं की भूमिका पर संवाद कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय महिला उत्थान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘शिक्षा जीवन के लिए, जीवन वतन के लिए’ रही। शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। पढ़ें पूरी खबर
10: वाराणसी में ढाई साल तक दौड़ाती रही पुलिस:रिक्शा चालक की हत्या का मामला, कोर्ट के आदेश पर 5 पर FIR वाराणसी में जून 2024 में हुई रिक्शा चालक की हत्या मामले में कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही मानते हुए दो नामजद सहित पांच पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)