शहीदों की स्मृति में दीपोत्सव कार्यक्रम:गोरखनाथ मंदिर में देशभक्ति संध्या, भीम सरोवर पर जलेंगे 11 हजार दीप

Nov 07, 2026 - 07:58
0
शहीदों की स्मृति में दीपोत्सव कार्यक्रम:गोरखनाथ मंदिर में देशभक्ति संध्या, भीम सरोवर पर जलेंगे 11 हजार दीप
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर एवं भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) के संयुक्त तत्वावधान में 9 नवंबर को देशभक्ति सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस अवसर पर अमर शहीदों की स्मृति में भीम सरोवर को 11 हजार दीपों से रोशन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एवं भाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन में मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसमें शहर के नवोदित और वरिष्ठ कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को स्वर देंगे। आयोजन का उद्देश्य अमर शहीदों के बलिदान को याद करना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए देशभक्ति का संदेश देना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User