चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, 6 गिरफ्तार:श्रावस्ती में लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से पीटने का आरोप
श्रावस्ती के भंगहा बाजार में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर एक घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह 7:00 बजे पुलिस विभाग ने बताया कि छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 12 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा बाजार निवासी संजय पाण्डेय ने शिकायत में कहा कि बृहस्पतिवार रात विपक्षी लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और बेसबॉल स्टिक लेकर उनके घर में घुसे। आरोप है कि उन्होंने संजय और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी को भी निशाना बनाया और जान से मारने की धमकी दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने क्यूआरटी टीम को मौके पर भेजा। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना की वीडियोग्राफी और उपलब्ध फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की।
कोतवाली भिनगा पुलिस ने तीन नामजद और तीन अन्य आरोपियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें विनोद कुमार श्रीवास्तव उर्फ विष्णु श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, सनोज विश्वास, राधेश्याम गुप्ता और भंगहा बाजार निवासी अमरेश शामिल हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर विवाद की बात सामने आई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।पुलिस विभाग ने शनिवार सुबह 7 बजे बताया कि छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)