शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला कैशलेस इलाज:कर्मचारी परिषद ने निर्णय का किया स्वागत , लाखों परिवारों को मिलेगी चिकित्सीय सुरक्षा

Oct 29, 2026 - 17:04
0
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिला कैशलेस इलाज:कर्मचारी परिषद ने निर्णय का किया स्वागत , लाखों परिवारों को मिलेगी चिकित्सीय सुरक्षा
लखनऊ में गुरुवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के निर्णय का स्वागत किया है। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। जेएन तिवारी ने कहा कि इस निर्णय से बेसिक, प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों, वित्तविहीन विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों और समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बेसिक और प्राथमिक स्तर के 1.70 लाख तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 1.22 लाख और माध्यमिक विद्यालयों के 48 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कर्मचारियों के परिवारों को भी पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कवर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों का इलाज महंगा होने के कारण यह सुविधा कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत देगी। प्रदेश के 12 लाख राज्य कर्मचारियों, 16 लाख पेंशनर्स और शिक्षकों को यह सुविधा पहले ही दी जा चुकी है। परिषद के संरक्षक मंडल के सदस्य निरंजन कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गौड़, रामेश्वर पांडेय, कार्यवाहक अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे, महासचिव अरुणा शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी निर्णय का स्वागत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User