झांसी में 31 दिन बाद महिला ने तोड़ा दम:बेटियों के सामने लोडर ने मां को रौंद दिया था, मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

Oct 29, 2026 - 17:04
0
झांसी में 31 दिन बाद महिला ने तोड़ा दम:बेटियों के सामने लोडर ने मां को रौंद दिया था, मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज
झांसी के सकरार थाना क्षेत्र में अज्ञात पिकअप की टक्कर से घायल हुई 55 वर्षीय रामसखी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। हादसा 28 सितंबर की सुबह हुआ था। परिजनों ने पहले ग्वालियर और फिर झांसी के निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। रामसखी अपनी दो बेटियों अपना और पूजा के साथ सुबह करीब 5 बजे घर के नजदीक जंगल में शौच के लिए जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। बेटियों ने गांव वालों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन रामसखी को इलाज के लिए ग्वालियर ले गए। वहां से उन्हें झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 31 दिन तक जिंदगी के लिए जूझती रहीं रामसखी 28 सितंबर को हुए हादसे के बाद रामसखी का ग्वालियर से झांसी तक इलाज चला। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User