प्रयागराज में शटरिंग कारोबारी की गोली मारकर हत्या:2 अज्ञात हमलावरों ने की वारदात, मामले में केस दर्ज

Nov 21, 2026 - 13:14
0
प्रयागराज में शटरिंग कारोबारी की गोली मारकर हत्या:2 अज्ञात हमलावरों ने की वारदात, मामले में केस दर्ज
प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के विशानी उर्फ शिकोहाबाद गांव के मजरा लोकापुर में शुक्रवार देर रात शटरिंग कारोबारी विजय लाल उर्फ मिंटू पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शुरुआती जांच में रंजिश का शक है। देखिए 3 तस्वीरें- मोबाइल पर VIDEO देख रहे थे विजय लाल, कन्हई लाल के बेटे और लोकापुर के रहने वाले थे। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वे गांव के किनारे रेलवे ओवरब्रिज फाटक के पास राज नारायण पटेल की चाय-पान की दुकान पर बैठकर मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। तभी दो अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। विजय की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और दुकानदार मौके पर पहुंचे। हमलावर अंधेरे और रेलवे लाइन का फायदा उठाकर भाग गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा विजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता कन्हई लाल राजमिस्त्री हैं। उनके दोनों भाई खेती-किसानी और मजदूरी करते हैं। विजय के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। सूचना पर मऊआइमा थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में तनाव की आशंका के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User