सहरसा एक्सप्रेस में तीन बैगों से शराब मिली:बांदा स्टेशन पर आरपीएफ ने 24 बोतलें जब्त कीं, कीमत 23,748 रुपए

Nov 10, 2026 - 11:31
0
सहरसा एक्सप्रेस में तीन बैगों से शराब मिली:बांदा स्टेशन पर आरपीएफ ने 24 बोतलें जब्त कीं, कीमत 23,748 रुपए
बांदा रेलवे स्टेशन पर सहरसा एक्सप्रेस की चेकिंग के दौरान आरपीएफ को तीन लावारिस बैग मिले। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 18 लीटर और कीमत 23,748 रुपये बताई गई है। आरपीएफ ने शराब जब्त कर सोमवार शाम 6 बजे आबकारी विभाग को इसकी सूचना दी। बाद में शराब आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दी गई। ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया आरपीएफ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी के निर्देशन में दीपावली और छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उप निरीक्षक विक्टर लाकड़ा और आरक्षक लाखन सिंह बांदा रेलवे स्टेशन पर सहरसा एक्सप्रेस (19483) की चेकिंग कर रहे थे। दोपहर में ट्रेन के कोच बी-5 की गैलरी में तीन काले रंग के पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिले। यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की आरपीएफ कर्मियों ने कोच में मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उन्हें अपना नहीं बताया। इसके बाद तीनों बैग ट्रेन से नीचे उतार लिए गए। उप निरीक्षक विक्टर लाकड़ा ने स्टाफ के साथ बैगों की तलाशी ली तो उनमें अंग्रेजी शराब की सीलबंद बोतलें मिलीं। बैगों पर एचपी कंपनी का लोगो लगा हुआ था। एक बैग में आइकोनिक व्हाइट व्हिस्की की 750 एमएल वाली 12 बोतलें मिलीं, जिनकी कीमत 10,440 रुपये है। वहीं, रॉयल स्टैग व्हिस्की की 750 एमएल वाली 12 बोतलें भी बरामद हुईं। पोस्ट बांदा में सुरक्षित रखवा दिया इनकी कीमत 13,308 रुपये बताई गई है। दोनों कंपनियों की कुल 24 बोतलों की कीमत 23,748 रुपये है। आरपीएफ ने तीनों बैगों को जब्त कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बांदा में सुरक्षित रखवा दिया। शाम 6 बजे आबकारी विभाग को बरामदगी की सूचना दी गई। इसके बाद आबकारी विभाग के प्रभारी निरीक्षक पी. पिंगाक्ष त्रिपाठी स्टाफ के साथ आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। यहां जब्त शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User