सीएसजेएमयू में प्रबंधन विकास कार्यक्रम:भारतीय डाक सेवा के अधिकारियों का दो दिवसीय व्यवसाय व विपणन प्रशिक्षण संपन्न

Nov 17, 2026 - 15:48
0
सीएसजेएमयू में प्रबंधन विकास कार्यक्रम:भारतीय डाक सेवा के अधिकारियों का दो दिवसीय व्यवसाय व विपणन प्रशिक्षण संपन्न
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से भारतीय डाक सेवा के अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में 16 और 17 नवंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम का विषय 'मध्य प्रबंधन स्तर के अधिकारियों के लिए व्यवसाय एवं विपणन कौशल में क्षमता निर्माण' रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. सुधांशु पांडिया के उद्घाटन संबोधन से हुआ। उन्होंने बदलते व्यावसायिक और तकनीकी परिवेश में भारतीय डाक विभाग की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों को अपनी प्रबंधकीय क्षमताओं का निरंतर विकास करने और आधुनिक प्रबंधन एवं विपणन रणनीतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रो. मोहित कुमार ने डाक वित्तीय सेवाओं की रणनीतियों पर व्याख्यान दिया। इसके बाद डॉ. विवेक सिंह सचान ने नेतृत्व एवं परिवर्तन प्रबंधन विषय पर जानकारी दी। अंतिम तकनीकी सत्र में प्रो. नीरज सिंह ने सूचना प्रौद्योगिकी और उस पर आधारित सेवाओं के बारे में व्याख्यान प्रस्तुत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User