आजमगढ़ में फर्जी मदरसा संचालित करने वाला गिरफ्तार:सरकारी अनुदान हड़पने की कोशिश, दर्ज हुआ था मुकदमा, तलाश में जुटी थी पुलिस

Nov 17, 2026 - 15:48
0
आजमगढ़ में फर्जी मदरसा संचालित करने वाला गिरफ्तार:सरकारी अनुदान हड़पने की कोशिश, दर्ज हुआ था मुकदमा, तलाश में जुटी थी पुलिस
आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र में फर्जी मदरसा संचालित कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सरकारी अनुदान प्राप्त करने और धनराशि के गबन का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंसार अहमद (58) पुत्र स्व. अजीज अहमद निवासी ग्राम नेवादा, थाना तहबरपुर के रूप में हुई है। 10 फरवरी 2025 को राज्य विशेष अपराध अनुसंधान (EOW), मुख्यालय लखनऊ के निरीक्षक और जांच अधिकारी कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह की ओर से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अस्तित्वहीन मदरसा इस्लामिया अंसारूल उलूम, नेवादा बीबीपुर के नाम पर आपराधिक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली के रूप में इस्तेमाल किया गया। इसके जरिए फर्जी तरीके से सरकारी धनराशि एवं अनुदान प्राप्त कर गबन करने का प्रयास किया गया था। इस मामले में मु0 असं 45/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468 और 471 में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में विवेचना थाना तहबरपुर स्थानांतरित कर दी गई, जिसकी जांच उपनिरीक्षक दशरथ उपाध्याय कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, सोमवार 17 नवंबर को उपनिरीक्षक दशरथ उपाध्याय पुलिस टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि वांछित आरोपी अपने घर ग्राम नेवादा में मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुबह करीब 10:50 बजे उसके घर के दरवाजे से अंसार अहमद को गिरफ्तार कर लिया। बड़ी संख्या में आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी आजमगढ़ में बड़ी संख्या में अस्तित्व विहीन बड़ी संख्या में मदरसे पाये गए थे। ऐसे में 100 से अधिक मुकदमे भी दर्ज कराया गया था। इसके तहत बड़ी संख्या में सरकारी धन का दुरुप्रयोग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User