हरदोई में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:दिल्ली से 8 दिन पहले घर लौटा था; आंखों की रोशनी कम होने से परेशान था
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के घटकना गांव में गुरुवार सुबह धीरू सिंह (42) का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। वह 8 दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटे थे। धीरू सिंह, चंद्रपाल सिंह के बेटे थे और दिल्ली में मजदूरी करते थे। उनके बड़े भाई रामकिशन ने बताया कि धीरू गुरुवार सुबह करीब 4 बजे शौच के लिए निकले थे। करीब दो घंटे बाद गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर मफलर से उनका शव लटका मिला। परिजनों ने बताया कि धीरू की आंखों की रोशनी काफी कम हो गई थी और वह परेशान रहते थे। धीरू के परिवार में पत्नी माधुरी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)