संभल में कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर रही:AQI 444 तक पहुंचा, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री

Nov 28, 2026 - 09:10
0
संभल में कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर रही:AQI 444 तक पहुंचा, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री
संभल के चंदौसी शहर और ग्रामीण इलाकों के साथ मेरठ-बदायूं और आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। वाहन धीमी रफ्तार से चले। चंदौसी जंक्शन पर लखनऊ लिंक एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचीं। सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण ठंडक बढ़ी। शनिवार सुबह 8 बजे संभल जिले का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में धूप निकलने के बाद तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। शाम से देर रात तक बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। विभाग ने अगले हफ्ते भी तापमान 4 डिग्री गिरने का अलर्ट जारी किया है। सुबह 7 बजे संभल का AQI 398 और 8 बजे 444 दर्ज किया गया। हवा रेड जोन में रही। कोहरे के बीच लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। संभल, बबराला, गंवा, सिरसी और बहजोई के शहरी इलाकों में लोगों को कॉलेज से राहत मिली। आसपास के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। चंदौसी शहर के अलावा असमोली, पंवासा, गुन्नौर, जुनावई और रजपुरा ब्लॉक में भी कोहरा रहा। सुबह खेतों में काम करने वाले किसानों और मॉर्निंग वॉक या जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को परेशानी हुई। कमलपुर के किसान बॉबी सिंह ने कहा कि ओस गिरने से इस मौसम में उगाई जाने वाली हरी सब्जियों को फायदा हो रहा है। उनके मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में पिछले एक महीने से ठंड बढ़ी है। संभल शहर के दुकानदार नरेश कुमार ने कहा कि दिन में मौसम सामान्य है। शादियों का सीजन होने से बाजार में बिक्री अच्छी है। मौसम बदलने से सुबह-शाम ठंडक रहती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User