संभल में रास्ते पर गेट लगाने के विरोध पर मारपीट:एक परिवार के 5 घायल, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती

Nov 25, 2026 - 12:55
0
संभल में रास्ते पर गेट लगाने के विरोध पर मारपीट:एक परिवार के 5 घायल, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती
संभल के ऐंचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गोंजनी मिलक गांव में मुख्य रास्ते पर गेट लगाने को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को मारपीट में बदल गया। रास्ते पर गेट लगाने का विरोध करने पर एक परिवार के पांच लोगों को पीटने का आरोप है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस को तहरीर मिल गई है। घायल दाऊद पुत्र अय्यूब के मुताबिक, उनके परिवार का मुख्य रास्ते को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके घर के आने-जाने वाले रास्ते पर गेट लगा रहे थे। परिवार ने इसका विरोध किया था। करीब 15-20 दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। पिता को घेरकर पीटा, फिर परिवार पर हमला दाऊद ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे दूसरे पक्ष के 8 से 10 लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले उनके पिता अय्यूब को घेरकर पीटा गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया। मारपीट में नबी हसन, अय्यूब, साऊद और दाऊद समेत परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। दाऊद ने लतीफ, भूरा, मुस्कान और अहमद हसन के परिवार के अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पहले भी पुलिस से की गई थी शिकायत घायल पक्ष का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन विवाद का स्थायी समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष ने दोबारा गेट लगाने की कोशिश की। विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User