UPTET 2026 अपियरिंग अभ्यर्थियों को मौका:B.Ed. / D.El.Ed. परीक्षा में वर्ष 2030 तक उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन

Nov 25, 2026 - 12:55
0
UPTET 2026 अपियरिंग अभ्यर्थियों को मौका:B.Ed. / D.El.Ed. परीक्षा में वर्ष 2030 तक उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। B.Ed. या D.El.Ed. (BTC) पाठ्यक्रम में अभी पढ़ रहे और वर्ष 2030 तक उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी जो उम्मीदवार अंतिम वर्ष में हैं या अपनी शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता पूरी कर रहे हैं, वे भी 'अपियरिंग' श्रेणी में आवेदन का पात्र होंगे । आवेदन और परीक्षा की तिथियां आयोग की ओर से 18 नवंबर 2026 को जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से शुरू हो चुके हैं और आवेदन तथा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2026 है। आवेदन में किसी त्रुटि को सुधारने का मौका 27 दिसंबर तक मिलेगा। परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को प्राथमिक (कक्षा 1–5) तथा उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) दोनों स्तरों पर आयोजित की जाएगी । कौन कर सकता है आवेदन? इसका सीधा मतलब है कि जिन अभ्यर्थियों का B.Ed. या D.El.Ed. कोर्स आगामी वर्षों में यहां तक कि 2030 तक पूरा होना है।वे अभी से ही TET पास करके अपनी शिक्षक पात्रता सुरक्षित कर सकते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्हें योग्यता पूरी होने पर ही नियुक्ति का लाभ मिलेगा । आवेदन शुल्क और प्रक्रिया आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS श्रेणी के लिए ₹1000, SC/ST के लिए ₹500 तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹300 निर्धारित है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है । आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी पहले आयोग की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें, फिर विज्ञापन संख्या 10/2026 चुनकर आवेदन पत्र भरें। आवेदन की पुष्टि के बाद प्रिंट आउट अवश्य संभाल कर रखें । आयु सीमा UPTET 2026 में आवेदन करने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है, जिससे सभी पात्र अभ्यर्थी बिना आयु की बाधा के परीक्षा में शामिल हो सकते हैं । आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट uptet.upessc.org या upessc.up.gov.in पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User