पूर्व केंद्रीय मंत्री 5 दिन के दौरे पर आज आएंगे:प्रयागराज में दो शैक्षणिक समारोहों में होंगे शामिल, पत्नी भी आएंगी साथ
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शास्त्री शुक्रवार को पांच दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आएंगे। वह नई दिल्ली से विशेष विमान से दोपहर दो बजे सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सीधे मांडा रवाना होंगे। दौरे के दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अनिल शास्त्री 31 अक्टूबर को मांडा स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद एक नवंबर को शास्त्री पॉलिटेक्निक, मांडा के 13वें स्थापना दिवस एवं नवागंतुक समारोह में शिरकत करेंगे। इस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री सुनील शास्त्री करेंगे। अनिल शास्त्री दो नवंबर को प्रयागराज में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद तीन नवंबर को दोपहर बाद विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगे। उनके साथ पत्नी मंजू शास्त्री भी आएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)