संत सौरभ पर लिखी पुस्तक का कवर लोकार्पण:इराकी लेखक की पुस्तक में वैश्विक शांति और मानव सद्भाव का संदेश
गोरखपुर में वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 61वें दिन इराक के लेखक शेख नासिर हैदर खोदैर अल-अबादी की पुस्तक ‘द क्रैडल ऑफ सिविलाइजेशन – सेंट सौरभ: द यूनिवर्सल मैसेज ऑफ पीस, ह्यूमैनिटी एंड ग्लोबल ब्रदरहुड’ का कवर लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक गोरखपुर के निवासी सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ के आध्यात्मिक दर्शन, मानवतावादी विचारों तथा वैश्विक सद्भाव के संदेश पर आधारित है। धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती, संत सौरभ के मार्गदर्शन में अभियान ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित कर रहे हैं। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)