खाली मकान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:कासगंज में पत्नी ने रात 11 बजे देखा

Nov 15, 2026 - 12:36
0
खाली मकान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:कासगंज में पत्नी ने रात 11 बजे देखा
कासगंज के हियातगढ़ी गांव में 40 वर्षीय जंग बहादुर का शव छोटे भाई के खाली मकान में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ढोलना थाना क्षेत्र के इस गांव में जंग बहादुर का शव घर के पास बने छोटे भाई के खाली मकान में मिला। वह पंखे के लोहे के कुंडे से अंगोछे के सहारे लटके हुए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान जंग बहादुर पुत्र गयाप्रसाद के रूप में हुई है। उनके पिता के मुताबिक, शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। इसी दौरान जंग बहादुर घर से निकलकर छोटे भाई के खाली मकान में चले गए। रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी सोमवती ने उन्हें फंदे पर लटका देखा। उनकी चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जंग बहादुर की पांच बेटियां हैं। इनमें वर्षा (15), पूजा (13), भूरी (10) और रोशनी (7) शामिल हैं। उनकी मौत के बाद पत्नी सोमवती और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User