सफाई कर्मचारी 23 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन:‘चलो बुलंदशहर’ के नारे के साथ आंदोलन की तैयारी में जुटे कर्मचारी
बुलंदशहर में गुलावठी के सफाई कर्मचारी 23 अक्टूबर को बुलंदशहर के राजे बाबू पार्क में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध सफाई कर्मचारी यूनियन ने लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए यूनियन की ओर से ‘चलो बुलंदशहर’ का नारा दिया गया है। गुलावठी में सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राहुल ने इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। यूनियन का उद्देश्य आंदोलन के माध्यम से लंबित मांगों को उठाना और सरकार का ध्यान उनकी समस्याओं की ओर आकर्षित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)